जस्टिस रंजना देसाई बनीं 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की पहली महिला अध्यक्ष, सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की चैयरपर्सन जस्टिस रंजना देसाई को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर आसीन होने वाली देश की पहली महिला हैं। इस नियुक्ति से देश भर में सरकारी कर्मचारियों खासकर महिला कर्मचारियों में हर्ष की लहर है।