दिल्ली में उमस क्यों नहीं हो रही कम? कई राज्यों में भारी बारिश… जानिये अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
देश में मॉनसून फिर से सक्रिय होने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण कई राज्यों में बारिश तेज हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद भी उमस बनी हुई है और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।