पहले दीवार में सेध… फिर तोड़ा आलमारी का ताला, चंदौली में ज्वेलरी शॉप में चोरी से मचा हड़कंप
यूपी के चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में अमन ज्वैलर्स की दुकान से चोरों ने चोरी की। दुकान के पिछले हिस्से में दीवार में सेध लगाकर चोर अंदर घुसे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।