Raebareli News: बिजली चोरी की पड़ताल में हंगामा, रायबरेली में JE समेत 5 पर हमला
रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों ने बिजली विभाग की टीम पर हमला कर दिया। जेई समेत 5 कर्मचारी घायल हुए हैं। पुलिस ने नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।