साल के पहले दिन यूपी में दिखा सनातन धर्म की आस्था का भव्य नजारा, भारी भीड़ के बीच लोगों ने की मंगलकामनाएं
चंदौली के चकिया में स्थित बाबा जागेश्वर नाथ धाम में नववर्ष के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। किशोर, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भगवान का दर्शन कर मंगलकामना कर किए। मंदिर परिसर में भजन और कीर्तन की गूंज सुबह-सुबह सुनने को मिली।