रिश्तों में बर्फ पिघल रही है? अमेरिका ने अचानक हटाए चार भारतीय कंपनियों से प्रतिबंध, इन्हें मिली राहत
अमेरिका ने रूस से जुड़े आरोपों में प्रतिबंधित चार भारतीय कंपनियों को अपनी प्रतिबंध सूची से बाहर कर दिया है। इस फैसले ने भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। क्या यह सिर्फ कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है या दोनों देशों के बीच तनाव कम होने का संकेत?