यूके में गूंजेंगा मेड इन इंडिया : ब्रिटेन में खूब बिकेंगी ये चीजें, बढ़ेगा 120 अरब डॉलर का व्यापार
भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हो गया है, जो दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस समझौते के तहत भारत की 99% चीजें ब्रिटेन में कम या शून्य टैक्स पर बिकेंगी, वहीं यूके की 90% चीजों को भारत में सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आम उपभोक्ता, निर्यातक और व्यापारिक क्षेत्र सभी को लाभ मिलने वाला है।