कच्चे तेल की आग में झुलस सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था, ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर तक पहुंचा तो…
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, कमजोर निर्यात और घटते प्रेषण से भारत का चालू खाता घाटा (सीएडी) वित्त वर्ष 2026-27 में बढ़ सकता है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार सीएडी जीडीपी के 1.5% से 2.4% तक पहुंच सकता है, जिससे बाहरी आर्थिक दबाव और बढ़ेगा।