अवैध गर्भपात बना मौत का कारण: निचलौल के निजी अस्पताल में युवती की संदिग्ध मृत्यु, डॉक्टर फरार; पढ़ें पूरी खबर
निचलौल क्षेत्र में अवैध गर्भपात के दौरान एक 21 वर्षीय युवती की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यादव चौराहा स्थित गुप्ता क्लीनिक में गर्भपात कराने लाई गई युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद क्लीनिक संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गया।