Big News: यूपी की IAS और देवरिया की DM रहीं दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह
उत्तर प्रदेश की 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी और देश सेवा के अपने सफर को याद किया। दिव्या मित्तल देवरिया और मिर्जापुर की जिलाधिकारी रह चुकी हैं।