Gorakhpur: मानव तस्करी के दोषी पर चला कानून का चाबुक, अब भुगतनी होगी ये सजा
मानव तस्करी जैसे संगीन अपराध में करीब आठ साल बाद न्याय का पहिया अपने मुकाम तक पहुंचा है। गोरखपुर की अदालत ने वर्ष 2017 के चर्चित मामले में अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए कठोर कारावास की सजा सुनाई। इस फैसले को पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।