आगरा में एचटी लाइन ने ली युवक की जान, छत पर काम करते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, बहन भी झुलसी
आगरा के बाह क्षेत्र में एचटी बिजली लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक जितेन्द्र सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसकी छोटी बहन भी झुलस गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर प्रदर्शन किया।