Maharajganj News: पनियरा में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां तेज, भूमि पूजन कल
पनियरा क्षेत्र में 28 दिसंबर को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को रहसुगुरु धाम में भूमि पूजन के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा, जिसके बाद मोटरसाइकिल जागरूकता रैली निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने हिन्दू समाज से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है।