Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में खिला मौसम, मैदानों में कोहरे का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट
उत्तराखंड में क्रिसमस के दिन मौसम के दो रंग दिख रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में चटख धूप से राहत है, जबकि मैदानी जिलों में घना कोहरा और शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।