रसोई की आग बुझी तो सड़क पर भड़का गुस्सा! गैस सिलेंडर की किल्लत से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
कोल्हुई क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कमी ने लोगों को सड़कों पर उतरने पर मजबूर कर दिया। तीन दिन से सप्लाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और जाम खुलवाया। इस संकट से आम जनता, खासकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।