रामपुर में बढ़ रहा हेपेटाइटिस-B और C का खतरा, अब तक हजारों लोग हुए शिकार, जानें कैसे फैलता है ये संक्रमण
रामपुर में हेपेटाइटिस-B और C के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अप्रैल से अब तक बी के 213 और सी के 1806 मरीज सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि संक्रमण मुख्यतः असुरक्षित सुई, संक्रमित खून और असावधानी से फैल रहा है।