बर्फ की चादर से ढ़के पहाड़, जम्मू में गरजते बादल के साथ हुई बारिश; इलाके में बढ़ी ठंड
कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी और जम्मू में देर रात हुई तेज बारिश से राज्य में ठंड बढ़ गई है। कुपवाड़ा, गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान गिरकर शून्य के नीचे पहुंच गया है, जबकि श्रीनगर में न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।