समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर बलिया में संविदा ANM का प्रदर्शन, नहीं मानने पर लखनऊ में उग्र आंदोलन की चेतावनी
समान कार्य के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ के ईको पार्क में संविदा एएनएम का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। आंदोलन के समर्थन में बलिया की संविदा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया और 6 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया।