Ayodhya: हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रसाद में मिलावट का खुलासा, फूड सेफ्टी विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रसाद में मिलावट पाए जाने के बाद अयोध्या में हड़कंप मच गया है। फूड सेफ्टी विभाग की जांच में बेसन के लड्डू और देसी घी शुद्ध नहीं पाए गए। श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव है।