Video: ठंड का फायदा उठाकर चोर ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
गोरखपुर के आर्यनगर स्थित प्राचीन कामिनी देवी और हनुमान मंदिर में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। नकाबपोश चोर ने ठंड का फायदा उठाते हुए मंदिर का दानपात्र तोड़कर चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।