ओबीसी कार्ड पर दांव: गुजरात बीजेपी अध्यक्ष बने जगदीश विश्वकर्मा, कांग्रेस की बढेंगी मुश्किलें!
गुजरात बीजेपी ने जगदीश विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ा सियासी दांव चला है। निकोल से विधायक और राज्य मंत्री विश्वकर्मा अब आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। उनके चयन से कांग्रेस के ओबीसी समीकरणों पर असर पड़ सकता है।