Kanpur Dehat News: सिस्टम पर सवाल! मजबूर किशौरा के ग्रामीणों ने जेब से निकाला विकास का रास्ता, पढ़े पूरी खबर
विकास के सरकारी दावों के बीच जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल कानपुर देहात जिले के झींझक विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत किशौरा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए आखिरकार खुद ही आगे आना पड़ा।