गोरखपुर का सरकारी स्कूल बना जंग का मैदान, रसोइया और प्रधानाध्यापिका बनी एक-दूसरे की जानी-दुश्मन, जानें क्यों?
गोरखपुर के खजनी क्षेत्र स्थित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन में कीड़े मिलने के बाद प्रधानाध्यापिका, रसोइया और सहायिका के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट और मलयुद्ध तक पहुंच गया। वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।