तीन दिन से बारिश, अब मंडलायुक्त ने संभाली कमान; गोरखपुर के बड़े नाले का मौके पर लिया जायजा
गोरखपुर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पुर्दिलपुर में प्रमुख नाले की सफाई, पानी के बहाव और जलभराव की स्थिति देखी। अधिकारियों को नालों की लगातार निगरानी और जलभराव की सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।