Gorakhpur News: गोरखपुर में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, झंगहा पुलिस ने महिला ठग को किया गिरफ्तार
गोरखपुर में झंगहा पुलिस ने विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजू चौधरी लंबे समय से फरार थी। पुलिस ने उसे विशेष अभियान के तहत पकड़ा और अब उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।