गोरखपुर: आत्महत्या के दुष्प्रेरण में दोषी सुनील गुप्ता को 5 साल की सजा, 20 हजार रुपये का जुर्माना
आत्महत्या के दुष्प्रेरण के एक पुराने मामले में गोरखपुर की अदालत ने दोषी पाए गए अभियुक्त को 5 वर्ष की सजा और 20 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी और त्वरित कार्रवाई के चलते संभव हो सकी है।