Chandauli News: लंगर के लिए सिलेंडर नहीं… गुरुद्वारा कमेटी ने प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप, पढे़ं पूरी खबर
मुगलसराय में बैसाखी समारोह के बीच गुरुद्वारा कमेटी ने लंगर के लिए गैस सिलेंडर न मिलने का आरोप लगाया है। कमेटी का कहना है कि प्रशासन ने वादा किया था, लेकिन अंतिम समय पर मुकर गया। मजबूरन महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने पड़े। इस मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।