उन्नाव में बाढ़ के आसार: गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
उन्नाव में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ते हुए चेतावनी बिंदु 112 मीटर के करीब पहुंच गया है। इससे तटवर्ती और मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज कर दिए हैं। प्रभावित इलाके में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच चुका है और कई गांवों में फसलें जलमग्न हो गई हैं। अगले एक-दो दिन में स्थिति और गंभीर हो सकती है।