वाराणसी की सड़क पर आई गंगा, बढ़ा बाढ़ का खतरा, 50 मकानों में घुसा पानी, देखें अभी के हाल
वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को गंगा का पानी कई घाटों तक पहुंच गया और चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया। वरुणा नदी के उफान से सलारपुर इलाके के 50 मकानों में पानी घुस गया है। लोग परिवार, पशुओं और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।