Uttar Pradesh: गोरखपुर में शातिर चोर गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकदी समेत चोर पर कसा शिकंजा
गोरखपुर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसा है। थाना खोराबार पुलिस टीम ने लंबे समय से वांछित चल रहे शातिर अपराधी अमीर हमजा उर्फ साहब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के आभूषण और नगदी बरामद की है। अभियुक्त की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह पर करारा प्रहार माना जा रहा है।