कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल: समाजसेवियों ने की निःशुल्क अलाव की व्यवस्था, ग्रामीणों को मिली राहत
गोरखपुर के सतुआभार में समाजसेवकों ने कड़ाके की ठंड में निःशुल्क अलाव की व्यवस्था कर ग्रामीणों, बुजुर्गों और मजदूरों को राहत दी। गदाधर द्विवेदी, रामनिधि धर दुबे और करुणानिधि धर दुबे ने अपने पिता की सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह कार्य किया।