बाराबंकी: सीएचसी अधीक्षक पर पेड़ कटवाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत
बाराबंकी जनपद के बंकी ब्लॉक स्थित जाटा बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप मौर्या ने बिना किसी आधिकारिक अनुमति के परिसर में लगे कीमती सागौन के पांच पेड़ों की कटाई करवाई है। ग्रामीणों का कहना है कि कटे गए पेड़ों की लकड़ी का इस्तेमाल अधीक्षक अपने निजी मकान के फर्नीचर निर्माण में कर रहे हैं।