देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के पास बाढ़ का खतरा, नोएडा पुलिस ने कसी कमर, इन इलाकों में घुसने लगा पानी
गौतमबुद्ध नगर के जेवर और रबूपुरा क्षेत्रों में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। प्रशासन ने पांच बाढ़ चौकियां स्थापित कर राहत और निगरानी की व्यवस्था की है। यमुना का पानी खेतों में घुस चुका है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हथिनीकुंड और वजीराबाद बैराज से छोड़े जा रहे पानी से स्थिति और गंभीर हो सकती है।