15 अगस्त पर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची ये टीम, नाव से बांटा भोजन
फर्रुखाबाद में स्वतंत्रता दिवस का जश्न एक अनोखे अंदाज में मनाया गया। जब देशभर में लोग तिरंगे के साथ आजादी का उत्सव मना रहे थे, उसी वक्त डॉ. युवराज सिंह की टीम बाढ़ से जूझ रहे परिवारों के बीच पहुंची और मदद का हाथ बढ़ाकर मानवता की मिसाल पेश की।