FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, जानिए कौन सा शहर बना मेजबान
भारत 23 साल बाद एक बार फिर FIDE शतरंज विश्व कप की मेजबानी करेगा, जो 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक गोवा में आयोजित होगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 206 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और तीन कैंडिडेट्स टूर्नामेंट स्थानों के साथ 20 लाख डॉलर की इनामी राशि दांव पर होगी।