Video: बुखार से बेहाल मैनपुरी! 300 से ज्यादा लोग बीमार, घर बने अस्थाई अस्पताल
बरनाहल विकासखंड के गांव पैरार शाहपुर में बुखार के प्रकोप से गांववाले दहशत में हैं। गांव में 250-300 के आसपास लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव में एक महिला की मौत का दावा किया जा रहा है। गंभीर स्थिति में काफी संख्या में मरीजों को अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है। गांव में बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ितों को उनके घर में ही इलाज किया जा रहा है। अधिकतर घरों में परिवार के कई-कई सदस्य फीवर की चपेट में हैं।