फतेहपुर जिला अस्पताल में CMS का औचक निरीक्षण, दाल में मिला पानी, चार कर्मचारियों पर आयी आंच
जिला अस्पताल में मरीजों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद सीएमएस ने रसोई घर का दोबारा औचक निरीक्षण किया। हाल ही में सोशल मीडिया पर दाल में अधिक पानी और भोजन की खराब गुणवत्ता से संबंधित वीडियो व तस्वीरें वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आय़ा।