नौकरी ठगी का भंडाफोड़: फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बनाकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा
अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती का झांसा देकर युवकों से ठगी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया। बरामद हुए कई फर्जी दस्तावेज और नकली मुहरें। युवकों को ऐसे ठगों से सावधान रहने की सख्त सलाह दी गई है।