डोईवाला में सरकारी प्लांटेशन में लगी संदिग्ध आग, सैकड़ों पौधे प्रभावित
डोईवाला के नियामवाला क्षेत्र में सुसवा नदी किनारे विकसित सरकारी प्लांटेशन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से सैकड़ों पौधे प्रभावित हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वार्ड सभासद और नगर पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए वन विभाग और पुलिस को सूचना भेज दी है।