आज से शुरू कर दें तैयारी, IIT गुवाहाटी ने जारी की GATE 2026 का एग्जाम शेड्यूल, जानें महत्वपूर्ण तारीखें
IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 का परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। परीक्षाएं 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक देशभर में आयोजित होंगी। सुबह और दोपहर की शिफ्टों में होगी परीक्षा। रिजल्ट 19 मार्च 2026 को आएगा।