महराजगंज में बिजली व्यवस्था की खुली पोल, लकड़ी के डंडों के सहारे खिंचे तार; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
महराजगंज के सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत परासखाड़ के टोला झुगवा चौराहा से पूरब करीब 500 मीटर तक बिजली के तार लकड़ी के अस्थायी खंभों के सहारे दौड़ रहे हैं। कई जगह तार नीचे लटकने से ग्रामीणों और राहगीरों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि कई लोगों को करंट का झटका लग चुका है।