डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ बम: दवाओं से लेकर ट्रकों तक, बढ़े टैक्स से बढ़ेगी महंगाई और वैश्विक तनाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फार्मा, फर्नीचर और ट्रक जैसे प्रमुख उत्पादों पर नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इस कदम से वैश्विक व्यापार प्रभावित होगा और अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका है। ट्रंप का दावा है कि इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बल मिलेगा।