“ड्रग्स फ्री देवभूमि”, पुलिस को बड़ी सफलता, 31 किलो डोडा पाउडर बरामद
“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशे की तस्करी में लिप्त एक तस्कर को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विकासनगर क्षेत्र के ढालीपुर पुल के पास चेकिंग अभियान के दौरान की गई।