गोरखपुर में पशु तस्करी गिरोह पर पुलिस ने कसा शिकंजा, चार शातिर अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट
गोरखपुर में संगठित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हरपुर बुदहट पुलिस ने पशु तस्करी जैसे जघन्य अपराध में संलिप्त एक संगठित गिरोह के चार शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की है।