नोएडा सेक्टर-18 में भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं; लोगों में दहशत का माहौल
नोएडा के सेक्टर-18 स्थित एक खाली पड़े प्लॉट में गुरुवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से उठते काले धुएं ने पूरे आसमान को ढक लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।