ग्रेटर नोएडा में एक प्राइवेट अस्पताल की वजह से घर में छाया मातम, परिजन बोले- अगर इंसाफ नहीं मिला तो मुख्यमंत्री के पास जाएंगे
ग्रेटर नोएडा के चीती गांव के पास एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिवार ने डॉक्टर और अस्पताल संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसीपी के साथ सीएमओ से शिकायत की है। जच्चा की हालत गंभीर बताई जा रही है।