Delhi School Bomb Threat: फिर दहशत में दिल्ली… स्कूलों को मिले बम से उड़ाने के ईमेल, मचा हड़कंप
दिल्ली के कई स्कूलों में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बम की धमकी वाले ईमेल मिलने की सूचना सामने आई। सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और स्कूलों को खाली कराकर तलाशी शुरू कर दी गई।