Delhi Alert: यमुना फिर उफान पर, खतरे की रेखा पार कर 205.59 मीटर पर बह रही
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 205.59 मीटर पर पहुंच गया है, जो खतरे की रेखा से ऊपर है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। बारिश और बैराज से छोड़े पानी से स्थिति गंभीर हो सकती है।