दिल्ली पर कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार, उड़ानों को लेकर एयरपोर्ट की एडवाइजरी जारी
दिल्ली में घने कोहरे और बढ़ते प्रदूषण ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मंगलवार सुबह AQI 286 दर्ज किया गया, जबकि एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर 200 मीटर रह गई। IMD ने आने वाले दिनों में भी कोहरे की चेतावनी दी है। एयरपोर्ट और एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।