रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दौरे पर पूरे कुमाऊं में सड़कों की सख्त निगरानी, मैदान से पहाड़ तक व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के 21 मार्च के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने मैदान से पहाड़ तक सख्त ट्रैफिक प्लान लागू किया है। भारी वाहनों पर रोक, बसों के रूट बदले और कई क्षेत्रों को जीरो जोन घोषित किया गया है। जनता से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।